Bismillah hir Rahman nir Raheem
 
 
                                                                  हम मोमिनो को रुहानी इज़ा पहुँचाने वाला
 
1. कौमी लिबास, पर्दा, दाढी, टोपी, खतानते निसवा, अकीका, वगैरह कि मुखालिफ़त करने वाला।
 
2. चचा ज़ाद भाई बहनों की शादी को गलत बताकर गैरों के तौर तरीके को सही बताने वाला।
 
3. शरी सज़ाओं को जुल्म बताने वाला, कुफ़्र और शिर्क की हिमायत करने वाला।
 
4. दुआ, वसीला, तवसुल्लो औलिया-अल्लाह, योमे हिसाब , क़यामत कि मुखालिफ़त करते हुए, उसका मज़ाक उडाने वाला।
 
5. शाहबानो केस के अदालती फ़ैसले की हिमायत करके सही इस्लामी हुक्म की मुखालिफ़त करने वाला।
 
6. तलाक शुदा औरतों के निकाह के वक्त तलाक के चशमदीद गवाह (शाहिद ) की हाजरीके बगैर निकाह को ज़ायज़ बताने वाला।
 
7. इस्लाम में पेशवाइत नहीं है, कहकर गदीर के पेशवाऐ आज़म अली-ए-आला के मनसब पर हमला करने वाला।
 
8. मौलाए काएनात आका अली पर औरत जात की तौहीन करने का लघु इल्ज़ाम लगाने वाला और आपके कलामे हक यानी किताबे नहजुल बलागा को मशकूक बताने वाला।
 
9. रसूले खुदा (स ) की शान मे गुस्ताखीयां करने वाला, आपकी आले पाक की शान मे बेहुदा बकवास करने वाला।
 
10. फ़ातिमी, इस्लामी फ़लसफ़े को यूनानी फ़लसफ़ा बताने वाला और तहरीके हक पर किचड उछालने वाला।
 
11. इस्लामी सही मिसरी कैलेण्डर की मुखालिफ़त करने वाला।
 
12. बेवुज़ू नमाज़े इमामत मे शामिल हो कर नमाज़ का मज़ाक उडाने वाला, और नमाज़े ज़नाज़ा में गैरों कि शिरकत को सही बताने वाला।
 
13. अपनी नाकिस अक्ल और खामराय को अपना खुदा बनाने वाला।
 
14. कुरआन की अपनी मनगढत तफ़सीर करके उनका नाम इन्कलाबी तफ़सीर रखने वाला।
 
15. बेवा औरत की इद्दते-वफ़ात और सोगवारी को रिवाज़ कहने वाला और इद्दत नहीं बैठने वाली औरत की हौसला अफ़ज़ाई करने वाला।
 
16. "निकाह मे वली की जरूरत नहीं" यह कहकर वली के मौकाम​-शरी हुक्म को रद्द करने वाला।
 
17. मार्क्सवादी नज़रिए के मुताबिक कुरान की तफ़सीर करके दीने इस्लाम को अफ़ीम सहझने वाला।
 
18. कुरान मे "नमाज़ पढो" ऐसा नहीं लिखा है, कहकर गुमराही फ़ैलाने वाला।
 
19. इस्लामी माहोल मे जाकर ऐसा कहने वाला के इस्लाम के अहकाम अब काबिले अमल नहीं है वक्त के मुताबिक तबदीली करना चाहिए।
 
20. इमाम खुमैनी साहब के फ़तवे को गलत बताकर सलमान रुशदी शैतान की हिमायत करने वाला।
 
21. मस्जिद और मज़्लिसे अज़ा से दूर रहने वाला। इमाम हुसैन की अज़ा को बिद्दत बताने वाला।
 
22. इमाम हुसैन पर रोने - रुलाने वाले के मुत्तालिक सादिक इमाम (अ) के फ़रमान की मज़ाक उडाने वाला।
 
इस "वाला वाला" की तफ़सील और सबूत किताब "निकाब​-कुशाई" मे देख सकते है कि यह "वाला वाला" कौन है? यह है असगर अली इंजिनियर​।